फ्लैश न्यूजविश्व
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में कहा गया, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”
पद्म पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह के ठीक बाद हुई यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है। इससे पहले दिन में, केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।



