राज्य

PM मोदी ने पूरे किए 25 साल: दिल्ली के मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के लिए की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश से देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

25 साल से लगातार जनसेवा में PM मोदी

मोदी 7 अक्टूबर 2001 से लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए और इसके बाद तीन लोकसभा चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।

गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर

नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने गुजरात में लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए। वर्ष 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जीत हासिल की और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा जारी रखी। इस मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777