उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

उत्तरकाशी गंगोत्री मार्ग पर यात्री बस दुर्घटना

6 की घटनास्थल पर मृत्यु 27 घायल।

उत्तरकाशी 20 अगस्त। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई।

हादसे में ‌‌छ:‌ लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या (UK 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे‌।

गंगोत्री से वापस आते हुए दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

जिन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

हादसे की सूचना पर डीएम और एसपी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद पहुंची। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777