दिल्ली विश्वविद्यालय की स्टूडेंट ऐक्टिविस्ट कवलप्रीत कौर ने Pakistan रक्षा मंत्रालय को ऐसा सबक सिखाया जिससे Pakistan की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है।
Morphed Photo created by Pakistani
भारत के खिलाफ प्रोपेगण्डा करने में माहिर Pakistan हमेशा से फर्जी फोटो प्रस्तुत करता आया है। इस जल्दबाजी में वो ऐसी गलतियां भी कर देता है,जिसके बाद पूरी दुनिया में उसकी जग हंसाई होती है। इस बार भी Pakistan की जल्दबाजी उसे भारी पड़ी गई।
पूरे मामले की शुरुआत कवलप्रीत कौर के ट्विटर हैंडल पर मौजूद एक तस्वीर से हुई। दरअसल कवलप्रीत ने भारत में मॉब लिन्चिंग की घटनाओं पर जून 2017 में चले कैंपेन नॉट इन माय नेम में हिस्सा लिया था।
दिल्ली विश्वविद्यालय की इस स्टूडेंट ऐक्टिविस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।
इस तस्वीर पर लिखा था-मैं एक भारतीय नागरिक हूं जो अपने धर्मनिरपेक्ष संविधान के साथ खड़ी हूं। मैं मुस्लिमों के सांप्रदायिक मॉब लिंचिंग के खिलाफ लिखूंगी।