उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

BJP के नए अध्यक्ष की ताजपोशी पर बोले PM मोदी- विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में विकसित भारत का निर्माण होना तय है और इस महत्वपूर्ण कालखंड के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है। पीएम मोदी ने पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी समारोह में  नबीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वह सोमवार को संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।

पीएम मोदी ने कहा, “अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “विकसित भारत का निर्माण होना तय है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन एक तरह से मिलेनियल जेनरेशन के हैं और उन्होंने अपने आँखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं है कि वह शासनाध्यक्ष कहे जाते हैं, बल्कि उनके जीवन में उनके लिए सबसे बड़े गर्व बात है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777