मनोरंजन
Omar Abdullah Wedding : जम्मू के CM उमर अब्दुल्ला की जिंदगी में निधि राजदान की एंट्री, शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा- नया सफर शुरू
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दोनों ने अपने-अपने एक्स (X) अकाउंट से शादी की अंगूठी वाली तस्वीरें साझा की हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने लगभग एक ही समय पर पोस्ट किया और तस्वीरें भी एक जैसी थीं। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को टैग भी किया।
निधि राजदान ने अपनी पोस्ट में बेहद अनौपचारिक और दिलचस्प अंदाज में लिखा, ‘इट्स डन ब्रो’ यानी, ‘हो गया भाई’। वहीं, उमर अब्दुल्ला ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘ अ न्यू जर्नी बिगैन येस्टरडे’ यानी, ‘कल एक नया सफर शुरू हुआ’। दोनों की पोस्ट के साथ शादी की अंगूठी वाला इमोजी भी था। दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।




