विश्‍व

अब मचेगी तबाही…इस मिलिट्री बेस पर हुए हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ़ कड़ा जवाब देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने के बाद वॉशिंगटन इस इस्लामिक देश को बुरी तरह से सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जवाब में वॉशिंगटन एक बड़ा हमला करेगा। ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ से कहा कि हम उन्हें बुरी तरह से सबक सिखाएंगे।  हम उन पर करारा प्रहार करेंगे। उन्हें करारा जवाब मिलेगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने अमेरिकी ठिकानों की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है और सैनिकों के पास हमले का जवाब देने के लिए केवल कुछ मिनट का समय था।

बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों की धमकियां और ईरानी हितों के खिलाफ अवैध हस्तक्षेप बंद होने चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशियाओं के खिलाफ अमेरिका-सऊदी अरब द्वारा किए गए हमलों पर भी बात की और कहा कि यह अभियान इराकी सरकार के समन्वय से चलाया गया था। ट्रम्प ने ईरान समर्थित मिलिशियाओं को “दुनिया के लिए कैंसर” बताया और क्षेत्र में तेहरान से जुड़े गुटों के खिलाफ आगे की कार्रवाई से इनकार नहीं किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777