मनोरंजन

होली पर रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल 25 मार्च को रिलीज होगीग श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं और निर्देशक पराग पाटिल हैं।

फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगी। इसलिए वे सभी अपने परिजनों के साथ इस फिल्म को नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।

उन्होंने कहा, फिल्म फसल भारतीय सिनेमा के साथ-साथ किसानों को काफी प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए भारतीय किसानों को समझने के लिए यह फिल्म जरूर देखें। क्योंकि यह हमारे अन्नदाता को सम्मान होगा।

निरहुआ ने कहा कि फसल एक ऐसी फिल्म है जिसकी परिकल्पना कभी भोजपुरी में नहीं की गई है। इस फिल्म के किरदार को जीना मेरी लाइफ के बेहतरीन लम्हों में से एक है इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि वह जरूर इस फिल्म के देखें और अपना खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दें।

आम्रपाली दुबे ने भी इस फिल्म को लेकर लोगों से प्यार और दुलार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म न सिर्फ देश के किसानों के बीच जागरूकता लाएगी, बल्कि सरकारी तंत्र की आखें खोलेगी। वहीं देश की महिलाओं के लिए भी बहुत ही खूबसूरत संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक पति के सुख-दुख की सहभागी होने के नाते पत्नी का क्या-क्या कर्त्तव्य हो सकता है।

पराग पाटिल ने कहा कि फ़िल्म फसल एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है। फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu