जन संसदसत्ता पक्ष

Narendra Modi : हमने विकास की परिभाषा बदली

Narendra Modi, प्रधानमंत्री  ने कहा कि पहले एक मोहल्ले में हैंडपंप लगाना विकास होता था। लेकिन हमने विकास की परिभाषा ही बदल कर रख दी। विकास को लोगों की आशा-आकांक्षाओं और खुशहाली से जोड़ने का काम किया है। विकास की अवधारणा पर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों की आलोचनाओं पर Narendra Modi ने तंज कसा।चोटिला में ग्रीलफिल्ड हवाई अड्डे का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से सीधा सवाल किया। क्या विकास जरूरी है? क्या विकास से जीवन में बदलाव आता है?

क्या विकास से उनकी संतान का जीवन बदल रहा है? लोगों ने इसका जवाब !हां! में दिया। Narendra Modi ने कहा,‘आज गरीब से गरीब आदमी से पूछो। जिसके पास घर नहीं है। उनसे पूछो कि क्या घर चाहिए? वह कहेगा कि घर चाहिए? और अगर किसी को घर देना है। तब यह विकास के जरिये ही संभव है। Narendra Modi ने कहा कि पहले जब भाजपा की सरकार नहीं थी। तब हैंडपंप लगाना विकास की परिभाषा में आता था। किसी नेता ने किसी मोहल्ले में एक हैंडपंप लगा दिया। और फिर दो-तीन चुनाव तक लोगों से इसी आधार पर चुनाव जिताने का आग्रह करता था।

Narendra Modi ने कहा कि हमने विकास की परिभाषा बदलने का काम किया है। हम नर्मदा का पानी इस क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिये लाये हैं। नर्मदा का पानी इस सूखी धरती को नंदन वन बनाने का काम कर रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव सिर्फ ग्रामीण और कषि क्षेत्र में ही नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में नर्मदा के पानी के कारण यह औद्योगिक केन्द्र के रूप में उभरेगा। शिक्षा का धाम बनेगा। मोदी ने शनिवार सुबह प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपनी दो दिन की गुजरात यात्रा की शुरूआत की। वहां ओखा से बेट द्वारका तक सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया।

परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित किया। कहा,विकास का सपना सवा सौ करोड़ भारतीयों का है। मैं इसमें रंग भर रहा हूं। द्वारका में चार राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम किया। इस दौरान केन्द्रीयमंत्री नितिन गडकरी और राज्‍य मंत्री मनसुख एल. मंडाविया भी मौजूद थे। गडकरी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका, गुजरात में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला रखी। इसमें गादु-पोरबंदर-द्वारका मार्ग को चार लेन का बनाना। और एनएच-51 पर बेट द्वारका से ओखा के बीच केबल धारित सिग्नेचर ब्रिज भी शामिल है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot