फ्लैश न्यूजमनोरंजन

पाकिस्तान की गोलाबारी के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए नाना पाटेकर, सेना को किया सलाम, वितरित किया सहायता राशि

राजौरी। वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के दौरान सोमवार को भावुक हो गए। अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) निर्मला गजानन फाउंडेशन की ओर से पाटेकर ने मई में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई का खामियाजा भुगतने वाले पुंछ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों से मुलाकात की। अभिनेता पाटेकर ने फिल्म ‘प्रहार’ में सेना के मेजर की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं उस 11 वर्षीय लड़की की शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं जिसने पुंछ में हुई गोलाबारी में अपने पिता अमरीक सिंह को खो दिया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सात से 10 मई के बीच अपने परिवार के किसी सदस्य को खो चुके या फिर अपने घर पर किसी तरह का नुकसान झेल चुके 117 परिवारों को नाना पाटेकर ने 42 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी और मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777