लाइफस्टाइल

इन टेस्टी स्नैक्स के बिना अधूरा है मानसून का मजा

बारिश का मौसम गर्मी से राहत पहुंचाने का काम करते है। चारों ओर का सुहावना मौसम सुकून देता है। बच्चे और बड़े बारिश में नहाने का लुत्फ उठाते हैं।

कुछ लोग इस मौसम में घूमने के लिए भी जाते है। मानसून में कुछ स्नैक्स का मजा लोकप्रिय रूप से लिया जाता है। गर्मागर्म चाय के साथ इन स्नैक्स को खाने से बारिश का मजा दोगुना हो जाता है।

ऐसे में यहां कुछ मानसून में खाएं जाने वाले स्वादिष्ट और मशहूर स्नैक्स के बारे में बताया गया है। आपको बरसाती मौसम में इन स्नैक्स का मजा जरूर लेना चाहिए। इन स्नैक्स को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

समोसा
मानसून में आप समोसा खा सकते है। समोसे में स्टफिंग आप कई चीजों से कर सकते हैं। मैदा वाली लेयर में आप पनीर, आलू और कॉर्न की स्टफिंग कर सकते है। इसके अलावा आप छोले, पास्ता, अंडे, प्याज और फूलगोभी के समोसे भी खा सकते हैं।

दही पापड़ी चाट
आप दही पापड़ी चाट बना सकते है। क्रिस्पी पापड़ी के साथ फ्रेश दही को परोस सकते है। इस चाट को मीठी और चटपटी चटनी, चाट मसाला और सेव के साथ गार्निश किया जाता है। मानसून क्रेविंग को कम करने के लिए ये एक बेहतरीन स्नैक है। आपको बारिश के मौसम में इस स्नैक को खाने का मजा जरूर लेना चाहिए।

दही पापड़ी चाट
दही पापड़ी चाट

सेव पूरी
सेव पूरी क्रिस्पी पापड़ी, उबले हुए आलू, प्याज और मूंगफली से बनाया जाता है। सेव पूरी को हरी चटनी और इमली की चटनी से गार्निश करके परोसा जाता है।

खस्ता कचोरी
बहुत से लोगों को खस्ता कचोरी बहुत पसंद होती है। इस कचोरी को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। मानसून में शाम के नाश्ते में आप इस कचोरी का मजा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777