उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज (25 जुलाई) को राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और कहीं-कहीं वज्रपात का खतरा भी है। पूर्वी यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जहां कई जगहों पर मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

भारी बारिश का अलर्ट इन जिलों में

ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

मध्यम बारिश की संभावना

जालौन, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हल्की बारिश का अनुमान

आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और संत कबीर नगर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बौछारों की संभावना

सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, शामली, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, कासगंज, बदायूं, संभल, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए भी कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777