कारोबार

मोदी सरकार 40 रुपये प्रति किलोग्राम दे रही टमाटर

इन दिनों देश भर में टमाटरों की कीमतें रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंची हुई थी। जिसको कम करने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए है। टमाटर फिर से आम जनता की खाने की थाली में पहुंच सके इसके लिए केंद्र सरकार अब सस्ते दामों पर टमाटर बेचेगी।

सरकार इसकी कीमतों को और कम करने के उद्देश्य से 20 अगस्त से टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचेगी। टमाटर की थोक और खुदरा कीमतों में गिरावट के बीच सहकारी संस्थान भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और नैफेड इन टमाटरों को बेचेंगे।

पिछले महीने से, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नैफेड) ने टमाटरों की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कदम उठाए है।

दोनों ही संगठन उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जनता को राहत देने के लिए रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं। शुरुआत में टमाटरों की सब्सिडी वाली कीमत 90 रुपये प्रति किलो तय की गई थी, जिसे कीमतों में गिरावट के अनुरूप धीरे-धीरे कम किया गया।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘अंतिम बार खुदरा कीमत में 15 अगस्त को 50 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया था। वही अब 20 अगस्त से इसकी कीमत घटाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम रह जायेगा।

दोनों एजेंसियों ने 15 लाख किलो से भी अधिक टमाटर खरीदे है। ये टमाटर दोनों कंपनियों ने 14 जुलाई से अब तक खरीदे है। देश के प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में ये टमाटर जनता को बेचे जा रहे है। एनसीसीएफ और नाफेड देश के कई शहरों में दुकानों में सस्ते दामों पर टमाटर बेच रही है।

इन स्थानों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777