जन संसद

Mayawati ने कहा BJP Govt. कानून का अनुचित इस्तेमाल कर रही

Mayawati , बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया – भाजपा की सरकारें जनाक्रोश दबाने के लिए कानून का अनुचित इस्तेमाल कर रही हैं। Mayawati ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, किसान व जनविरोधी नीतियों एवं गलत कार्यप्रणाली के विरुद्ध उठने वाले जनाक्रोश को दबाने के लिये भाजपा सरकारें कानून का अनुचित उपयोग कर रही हैं। लोगों पर विभिन्न प्रकार का मुकदमा कायम करके सरकारी निरंकुशता को अपना नया हथियार बना रही हैंl जो सर्वथा अनुचित होने के साथ ही लोकतन्त्र की हत्या के प्रयास के समान है।
Mayawati  ने कहा, ‘‘भाजपा शासित राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज करने की नई परम्परा शुरू हो गयी है। यह लोकतन्त्र का गला घोंटने जैसा है।

यह भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृति को प्रमाणित करता है।’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज पर मुकदमा व शामली, उत्तर प्रदेश में दलित युवक की इसी सम्बन्ध में गिरफ्तारी आदि यह साबित करती है कि भाजपा सरकारें निरंकुश होती जा रही हैं।

बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने दूरदर्शन व आकाशवाणी को ‘हिज़ मोदी वायस’ बनाकर उसका महत्व समाप्त कर दिया हैl जबकि निजी मीडिया चैनलों पर अप्रत्यक्ष नियन्त्रण करके उसकी स्वतन्त्रता को खत्म करने का प्रयास लगातार जारी है।
Mayawati ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतन्त्र विचार रखने वाले लेखकों, साहित्यकारों व पत्रकारों को अलग-अलग ढंग से निशाना बनाया जा रहा है, जो किसी से छुपा नहीं है। मायावती ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर यह ऐसी घातक प्रवृत्ति है जिससे लोकतन्त्र को खतरा पैदा हो रहा है।

इस सम्बन्ध में न्यायपालिका का हस्तक्षेप ज़रुरी मालूम होने लगा है ताकि प्रत्येक स्तर पर जारी भाजपा की सरकारी निरंकुशता पर अंकुश लगाया जा सके।

Mayawati ने कहा कि ‘बीजेपी एण्ड कम्पनी’ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संकीर्ण एवं घातक सोच का ही परिणाम है कि समाज के दबे-कुचले लोगों को पहले जातिवादी व धार्मिक निरंकुशता का शिकार बनाया जाता है और फिर गुजरात में गरबा का कार्यक्रम देखने पर दलित युवक की हत्या कर दी जाती है।

Mayawati ने कहा कि खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों व अन्य संगीन अपराध करने वाले भाजपाई तत्वों का सात खून माफ कर दिया जाता है तथा उनको समर्थन व संरक्षण प्रदान करने वाले हर प्रकार के बयान दिये जाते हैं।

बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कहा कि देश में यह दुर्भाग्यपूर्ण व विनाशक प्रवृत्ति बहुत तेज़ी से पनप रही है, जो समाज व देश के लिये अत्यन्त घातक है। भाजपा के लोग अपने आपको कानून व संविधान से ऊपर समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जनहित व जनकल्याण की घोर अनदेखी का ही परिणाम हैl  इनके मंत्रीगण और नेता जनसेवा को राजधर्म मानकर उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने के बजाय अपना समय व सरकारी संसाधन अन्यत्र बर्बाद करते हुये नज़र आते हैं।

इनका कोई लाभ गरीबों, किसानों, बेरोजगार युवाओं व देश की आमजनता को नहीं मिलने वाला।
Mayawati ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गयी है कि राज्यपाल को भी अपनी नाराजगी खुले तौर पर ज़ाहिर करने को मजबूर होना पड़ा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot