कारोबार

उतार चढ़ाव जारी, तेजी के साथ खुला बाजार

बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में रैली देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स मजबूत हुए हैं। सेंसेक्स 365.66 अंक या 0.56 फीसदीकी बढ़त के साथ 65,759.56 पर और निफ्टी 110.90 अंक या 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 19,489.20 पर कारोबार कर रहा है।

Vedanta
वेदांता समूह की सेमीकंडक्टर परियोजना से ताइवानी साझेदार फॉक्सकॉन के अलग होने के बाद कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस उपक्रम के लिए कई भागीदार तैयार हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिए 19.5 अरब डॉलर का निवेश किया जाना था।

TCS
देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 16.83 फीसदी बढ़कर 11,074 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी बाजार अनिश्चितताओं के कारण वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर सतर्क है। टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टीसीएस की आय सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.55 फीसदी बढ़कर 59,381 करोड़ रुपये रही।

Patanjali Foods
पतंजलि आयुर्वेद शेयर बाजारों में अपनी समूह की कंपनी पतंजलि फूड्स के 2.53 करोड़ शेयर या 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी यह कदम लिस्टिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाने जा रही है। खाद्य तेल और अन्य खाद्य उत्पाद कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) मार्ग से बेचे जाएंगे।

Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल फ्रॉन्क्स का सीएनजी संस्करण पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये है।

HCL Tech
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी HCL Tech का मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में मुनाफा 7 फीसदी बढ़कर 3,534 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नए ऑर्डर बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777