लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में भुट्टे से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश ने आज कई जगह लोगों को राहत पहुंचाई है। बरसात का मौसम वैसे तो अपने साथ कई परेशानी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में खाने-पीने का मन काफी ज्यादा होता है। बारिश के मौसम में ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। जो लोग घर पर रहते हैं, वो घर पर ही स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। बारिश के मौसम में समोसा, पकोड़े, मोमो समेत कई ऐसे स्नैक्स हैं, जिसे खाकर मन तृप्त हो जाता है।

इसी लिस्ट में एक और चीज शामिल है, जिसे बारिश में ही खाने में मजा आता है। ये चीज है बारिश के मौसम में भुना हुआ गर्म भुट्टा। क्या आप जानते हैं कि भुट्टे की मदद से आप बारिश के मौसम में कई ऐसे पकवान बना सकते हैं, जिसे आपके घर वाले भी बड़े चाव से खाएंगे। आज के इस लेख में हम आपको भुट्टे से बनने वाले स्नैक्स के बारे में बताएंगे।

भुट्टा
बारिश के मौसम में अगर आप गर्मागर्म भुट्टा भूनकर अपने घरवालों को खिलाएंगी तो उनका मन खुश हो जाएगा। भुट्टे के ऊपर नींबू और नमक लगाकर खाएं। इससे भुट्टे का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

स्वीट कॉर्न मसाला
अगर कुछ चटपटा खाना चाहती हैं तो स्वीट कॉर्न मसाला बनाकर खाएं। इसे बनाना काफी आसान है और इसे खाने में काफी मजा आता है। इसके लिए बस आपको भुट्टे को उबाल कर इसकी मसाना चाट बनानी है।

क्रिस्पी कॉर्न
होटलों में क्रिस्पी कॉर्न काफी ज्यादा महंगे मिलते हैं लेकिन आप घर पर इसे कम पैसे खर्च करके बना सकती हैं। मानसून में फ्रिज में रखे भुट्टे को निकालकर क्रिस्पी कॉर्न बनाकर खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

कॉर्न भेल
खाने में ये काफी स्वादिष्ट लगती है। कॉर्न भेल बनाना काफी आसान है। ये बच्चों को काफी पसंद आती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777