अग्निवीर भर्ती रैली का मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, युवाओं को दलालों से दूर रहने की सलाह
भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी), मुख्यालय रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, मेजर जनरल मनीष कुमार, YSM, SM ने 14 और 15 अक्टूबर को बंगाल इंजीनियर ग्रुप (BEG) एंड सेंटर के पैवेलियन ग्राउंड में चल रही भर्ती रैली का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता दोहराई।
05 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवा हिस्सा ले रहे हैं। 15 अक्टूबर को आयोजित चरण में चमोली जिले के उन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने इस वर्ष आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया था।
शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की जांच
निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार ने भर्ती स्थल पर बनाए गए शारीरिक दक्षता परीक्षण क्षेत्रों, बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्रों और डिजिटल दस्तावेज जांच की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनके उत्साह, साहस और देशसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
दलालों और बिचौलियों से दूर रहें अभ्यर्थी
मेजर जनरल ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं और किसी को भी पैसे न दें। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया स्वचालित और डिजिटल सुरक्षा उपायों से युक्त है। इसे कोई बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता।
उन्होंने दोहराया कि भारतीय सेना नागरिक प्रशासन के सहयोग से पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोजन टीम और नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना
भर्ती रैली के बड़े स्तर पर आयोजन को देखते हुए एडीजी ने आयोजन टीम से बातचीत की और उसके समर्पण व कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने बीईजी एंड सेंटर के कमांडेंट, नागरिक प्रशासन के अधिकारियों तथा शिक्षा और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों से भी मुला
इस दौरान भर्ती प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक तालमेल और लॉजिस्टिक सहयोग की समीक्षा की गई। मेजर जनरल ने रैली में शामिल हजारों युवाओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करने में नागरिक-सैन्य समन्वय की भूमिका की सराहना की।
कात की।



