जन संसदसत्ता पक्ष

किसानों को उद्धव सरकार का तोहफा, 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज किसानों को तोहफा देते हुए ऐलान किया कि दो लाख रुपये तक कृषि ऋण माफ किए जा रहे हैं। ये कर्ज माफी योजना मार्च से लागू होगी।

चुनाव में किसानों की कर्जमाफी बड़ा मुद्दा था। सामना के जरिए भी शिवसेना ने किसानों की कर्जमाफी और मुआवजा देने की लगातार वकालत की थी।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा कृषि ऋण माफी की घोषणा के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा से वॉक आउट किया।

विपक्ष की मांग है कि किसानों का पूरा कर्ज माफ हो। मालूम हो कि महाराष्ट्र के नागपुर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन किसानों की पूरी कर्जमाफी और बेमौसम बारिश से हुए नुकसानों की मदद की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में झड़प हो गई थी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में बताया कि इस कर्जमाफी का लाभ 30 सितंबर 2019 तक बकाया लोन पर मिलेगा और यह योजना लागू होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस योजना को महात्मा ज्योतिबा फुले लोन माफी योजना नाम दिया है।

बजट की बड़ी बातें…

  • नगर विकास विभाग के लिए 6025 करोड़ रुपये स्वीकृत
  • वित्त मंत्री पवार ने कहा कि इस साल महाराष्ट्र की विकास दर में गिरावट आ सकती है जिसके घटकर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है.
  • नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे.
  • डॉक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.
  • प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को सही करने के लिए 5000 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.
  • 1074 ग्राम पंचायत की इमारतों के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई.
  • 2 लाख किसानों को 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ किया जाएगा.
  • विधायकों को मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट (LAD) फंड को 2 से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये किया गया.
  • राज्य के 80 फीसदी लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार कानून बनाएगी.
  • मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए खर्च होंगे 1200 करोड़ रुपए.
  • 5 साल में 5 लाख युवाओं को मिलेरी नौकरी.
  • उर्जा के क्षेत्र में विकास के लिए किया जाएगा 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश.
  • महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भवन बनाया जाएगा.
  • बंदरगाहों के विकास पर खर्च होंगे 276 करोड़.
  • महाराष्ट्र में शिक्षा पर खर्च होंगे 6 हजार करोड़.
  • परिवहन को सुगम बनाने के लिए 1600 नई बसें खरीदी जाएंगी, जिसमें वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी.
  • 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करके हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे
  • पुणे में अन्तराष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी.
  • अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर और पुणे में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777