जन संसदसत्ता पक्ष

बुजुर्गों की सेवा और सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी हेल्प लाइन: चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को सुरक्षा और सेवा के सभी जरूरी कार्य मुहैया कराने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन बनायी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘बुजुर्गों की मदद के लिये हेल्प लाइन बनायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों को मजबूर नहीं रहने देगी। उनकी सुरक्षा और सेवा के सभी जरूरी कार्य किये जाएंगे। इसके लिये नई योजना बनाई जाएगी।चौहान ने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों, कस्बों और बड़े गाँवों में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी संकलित कर उसे सूचीबद्ध किया जाएगा, ताकि उनकी सेवा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो सकें।

उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यक्रमों में कन्या पूजन के साथ ही क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग का सम्मान भी किया जाएगा। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में शीघ्र ही वृद्धजन पंचायत भी होगी। इसमें उनकी समस्याओं को सुना जाएगा, ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777