खेल-खिलाड़ी

लखनऊ की शेरनियों का जलवा, सेमीफाइनल में नवाबी क्वीन को 6 विकेट से दी मात; जानें फाइनल कब

बारिश थमते ही सेज ग्राउंड पर लखनऊ की क्रिकेटर बेटियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लखनऊ विमेन्स प्रीमियर लीग के रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ शेरनीज ने लखनऊ नवाबी क्वीन को 6 विकेट से पराजित कर दबदबे के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाने वाली आयुषी श्रीवास्तव को चुना गया।

पिछले ढाई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण छह मुकाबले रद्द हो चुके थे। रविवार को मौसम साफ होते ही सेमीफाइनल मैच का आयोजन हुआ। टॉस जीतकर लखनऊ शेरनीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ नवाबी क्वीन की शुरुआत खराब रही और टीम का पहला विकेट महज 8 रन के स्कोर पर शशि बालन (4) के रूप में गिर गया। इसके बाद सना खान (10) भी सस्ती में चलती बनीं।

हालांकि, सलामी बल्लेबाज प्रियांशी पाण्डेय ने एक छोर संभाले रखा और 45 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्के की मदद से संघर्षपूर्ण 33 रन बनाए। अन्वेषा चटर्जी ने भी 16 रनों का योगदान दिया।

शेरनीज की कसी हुई गेंदबाजी के आगे नवाबी क्वीन का निचला क्रम पूरी तरह ढह गया और टीम निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 89 रन ही बना सकी।

लखनऊ शेरनीज की ओर से अंशू तिवारी (2/16) और संध्या क्षेत्री (2/23) ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अक्शा खान, कात्यानी पाठक और दिशा सिंह को एक-एक सफलता मिली।

वहीं 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ शेरनीज की शुरुआत भी झटकों से भरी रही। टीम ने 30 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाज वगीशा सिंह (6) और अंशू तिवारी (2) के विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद आयुषी श्रीवास्तव और सान्वी भाटिया ने मोर्चा संभालते हुए मैच का रुख मोड़ दिया। दोनों ने संभलकर खेलते हुए 73 रनों के कुल स्कोर तक टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। आयुषी ने 38 गेंदों में शानदार 33 रन बनाए, जबकि सान्वी ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 21 रनों की पारी खेली।

अंत में कात्यानी पाठक और इशिता वर्मा ने नाबाद रहते हुए 15.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज़ के पार पहुंचा दिया। नवाबी क्वीन की अन्वेषा, शशि बालन और इंशा सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर बोर्ड-

लखनऊ नवाबी क्वीन- 18 ओवर में 89/8 (प्रियांशी पाण्डेय 33, अन्वेषा चटर्जी 16, सना खान 10; अंशू तिवारी 2/16, संध्या क्षेत्री 2/23)

लखनऊ शेरनीज:- 15.1 ओवर में 90/4 (आयुषी श्रीवास्तव 33/32, सान्वी भाटिया 21, कात्यानी पाठक नाबाद; शशि बालन, अन्वेषा चटर्जी, इंशा सिंह – 1-1 विकेट)

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777