कारोबार

वैश्विक रुख, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा

 स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुख, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों और मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। एक विश्लेषक ने कहा कि मजबूत घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों और नीतिगत सुधारों के समर्थन से पिछले सप्ताह बेंचमार्क सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह भी घरेलू और वैश्विक स्तर पर काफी आंकड़े आएंगे। घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति का आंकड़ा 12 सितंबर को जारी किया जाएगा।’’ मिश्रा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर नजर रहेगी। इनमें उपभोक्ता मुद्रास्फीति, बेरोजगारी के दावे और उपभोक्ता धारणा शामिल हैं, जो फेडरल रिजर्व की नीतिगत अपेक्षाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777