उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

नगर निगम के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 422.85 रुपये करने की मांग, LMCEU ने महापौर को लिखा पत्र

लखनऊ नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती ने महापौर के कुशल नेतृत्व व कर्मचारी व अधिकारियों की अथक मेहनत व प्रयास से लखनऊ नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरा व प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।

इस उपलब्धि के लिए सफाई संवर्ग के अथक मेहनत व प्रयास को सर्वोपरि माना है। संगठन ने महापौर को पत्र देकर नगर निगम के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 388 रुपये से बढ़ाकर 422.85 रुपये करने का अनुरोध किया है। आशा की है कि सफाईकर्मियों के लिए यह प्रेरणादायक व उनके परिवार के लायक खुशी का पारितोषिक होगा। संगठन ने महापौर से 15 अगस्त के पावन पर्व पर यह घोषणा करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777