उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
LED स्क्रीन पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लाइव प्रसारण, 380 पार्कों में होंगे कार्यक्रम, महापौर सुषमा खर्कवाल होंगी शामिल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नगर निगम शहर के 380 पार्कों में सुबह 6 बजे से योग कार्यक्रम कराएगा। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय के सामने झंडी पार्क में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में होगा। यहां दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहभागिता वाले योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।




