कारोबार

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

मुंबई। विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, हेल्थकेयर, दूरसंचार, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत 14 समूहों में हुई जमकर लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 226.85 अंक उछलकर 76,759.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.40 अंक चढ़कर 23,249.50 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिगगज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.04 प्रतिशत फिसलकर 42,349.36 अंक रह गया जबकि 0.02 प्रतिाश्त की बढ़त के साथ 49,059.17 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4075 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2138 में लिवाली जबकि 1812 में बिकवाली हुई वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2901 कंपनियों के शेयरों में से 1549 में तेजी जबकि 1256 में गिरावट रही वहीं 96 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 14 समूहों में लिवाली जबकि अन्य में बिकवाली रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.40, ऊर्जा 1.52, एफएमसीजी 0.66, वित्तीय सेवाएं 0.16, हेल्थकेयर 1.14, इंडस्ट्रियल्स 0.29, दूरसंचार 1.08, यूटिलिटीज 0.72, बैंकिंग 0.20, कैपिटल गुड्स 0.57, धातु 0.47, तेल एवं गैस 1.59, पावर 0.59 और रियल्टी समूह के शेयरों में 1.49 प्रतिशत की तेजी रही।
वहीं, सीडी 0.39, आईटी 0.94, ऑटो 0.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.90, टेक 0.27, सर्विसेज 0.82 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.13 प्रतिाश्त लुढ़क गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12, जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 0.25 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777