उत्तर प्रदेश

लक्ष्य के करीब पहुंची खरीफ बुवाई, 107 लाख हेक्टेयर में हुआ आच्छादन- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को खरीफ फसलों की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 110 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब तक करीब 107 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत है।

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ के बाद प्रदेश में रबी और फिर जायद की फसलें ली जाती हैं। फिलहाल खरीफ सीजन का आच्छादन लगभग पूरा होने की स्थिति में है और इसी की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष खरीफ फसलों के लिए 103 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन बुवाई लगभग 100 लाख हेक्टेयर तक ही पहुंच सकी थी।

सूर्य प्रताप शाही ने विश्वास जताया कि इस वर्ष प्रदेश निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएगा और खरीफ फसलों का आच्छादन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor