खबर

Karnataka नेताओं की चुनावी रणनीति को धार देते राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले साल होने वाले Karnataka विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं की रणनीति और तैयारियों पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं अन्य नेताओं की योजनाओं को धार दे रहे हैं।
सिद्धारमैया के अलावा Karnataka-कांग्रेस प्रभारी के0सी0 वेणुगोपाल, Karnataka प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीo परमेश्वर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी प्रमुख एसoआरo पाटिल और दिनेश गुंडु राव भी दो घंटे तक चली बैठक में शरीक हुए। राज्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और वीरप्पा मोइली भी उपस्थित थे।
परमेश्वर ने बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए ‘रोडमैप’ पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि पार्टी को चुनावों का सामना कैसे करना चाहिए, क्या रणनीति हो-इन सभी चीजों पर बैठक में चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि राहुल ने प्रदेश कांग्रेस से चुनाव की तैयारियां तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनके और सिद्धारमैया के बीच कोई मतभेद नहीं है और यह चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777