मनोरंजन
गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के एक हालिया पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था, जिसमें उन्होंने गटर जेनरेशन शब्द का इस्तेमाल किया था। कई लोगों का आरोप था कि उन्होंने छात्र आंदोलन और नई पीढ़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब बढ़ते विवाद के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है और कहा है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।
डिसिप्लिन में रहना कोई चॉइस नहीं है
कंगना रनौत ने वीडियो में कहा कि कोई भी अपने घर के बच्चों के सामने अश्लील भाषा या गलत व्यवहार को नॉर्मलाइज नहीं होने देना चाहता। उन्होंने कहा, “क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे? डिसिप्लिन में रहना कोई चॉइस नहीं है, अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा। आपकी आजादी वहां खत्म होती है जहां दूसरों की सीमा शुरू होती है।