पंजाब

मांगे मनवाने के लिए एकजुट हुआ कंबोज भाईचारा

 बीसी वर्ग को उनके पूरे हक मुहैया करवाने के लिए रविवार को सांय तीन बजे खुइयां सरवर में डेरा बाबा भुम्मन शाह में कंबोज भाईचारे की विशेष मीटिंग अंर्तराष्ट्रीय सर्व कंबोज समाज, ओबीसी वेलफेयर फ्रंट पंजाब के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। 

 इस संबंध में तैयारियों को लेकर अबोहर बस स्टेंड के सामने शहीद उद्यम सिंह पार्क में विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें शहीद उद्यम सिंह यादगार कमेटी अबोहर के अध्यक्ष शौंकी कंबोज, कंबोज सभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण कंबोज, शहीद उद्यम सिंह क्लब रजि. 3328 अबोहर के चेयरमैन एडवाेकेट देसराज कंबोज, आप पार्टी के ट्रेड विंग के जिला उपाध्यक्ष राजिंद्र कंबोज डब्बू, डा. धन्ना सिंह कंबोज व पप्पू कंबोज ने विशेष तौर पर भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 76 वर्षों से बैकवर्ड समाज को जाति गणना न करवाकर उनके बनते अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। पंजाब में भी जाति जनगणना करवाकर बीसी वर्ग को उनके सवैंधानिक अधिकार दिए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाया जाए।

मैंबर पंचायतों से लेकर संसद तक  जनसंख्या के अनुसार सीटें आरक्षित की जाएं और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएं। वक्ताओं ने खुइया सरवर में रविवार की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777