मनोरंजन

जुबिन गर्ग मौत केस : असम की एक अदालत ने बैंड के दो सदस्यों को पुलिस रिमांड पर भेजा

गुवाहाटी। असम की एक अदालत ने गायक-संगीतकार जुबिन गर्ग की मौत के मामले में शुक्रवार को उनके बैंड के सदस्यों शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि स्थानीय अदालत ने दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मैं इस समय इससे ज़्यादा कुछ नहीं बता सकता।’’ गोस्वामी और महंत को कई दिन तक पूछताछ करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों सिंगापुर में उस जहाज पर मौजूद थे, जहां 19 सितंबर को समुद्र में तैरते समय गर्ग की मौत हो गई थी।

पुलिस ने पहले ही गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं, जिन्हें बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777