जन संसदसत्ता पक्ष

J&K सरकार ने सीमा पर रहने वालों के लिए पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा की

जम्मू। जम्मू कश्मीर सरकार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ-साथ पुंछ सेक्टर में अग्रिम चौकियों के करीब रह रहे लोगों के लिए एक उचित मूल्यांकन योजना की समीक्षा की। पुंछ सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर लगातार तीसरे दिन सीमा पार से भारी गोलीबारी की गयी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि जम्मू के संभागीय आयुक्त मंदीप कुमार भंडारी ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी को देखते हुये संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा तैयार की गयी राहत, बचाव और पुनर्वास योजनाओं की जानकारी ली।

भंडारी की अध्यक्षता में कल हुयी बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की स्थितियों के अलावा क्षेत्र में सुरक्षा परिस्थितियों की भी समीक्षा की गयी। प्रवक्ता ने बताया, ‘भंडारी ने लोगों की सुरक्षा और शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय की जरूरत पर बल दिया।’’

संभागीय आयुक्त ने उपायुक्तों के साथ प्रमुख विकास कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की और उन्होंने जिलों में सभी विकास गतिविधियों की सघन निगरानी पर जोर दिया। इस बैठक में जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एस डी सिंह जाम्वाल, जम्मू के उपायुक्त कुमार राजीव रंजन, पुलिस, नागरिक प्रशासन और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777