खबर

Yogi ने ताजमहल में लगाई झाडू, गूंजे जय श्रीराम के नारे

हाल ही में आगरा के ताजमहल को भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगल शासक द्वारा बनाये जाने और सांसद विनय कटियार ने इसे शिव मंदिर तेजोमहल बताकर दावा किया कि इसे शाहजहां ने तोड़कर अपनी बेगम का मकबरा बना दिया। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई।

सपा महासचिव आजम खान ने इस पर सरकार को सवालों से घेर दिया, लेकिन योगी ने सोम के बयान से पल्ला झाड़ते हुए संतुलित बयान दिया। कहा, इसके निर्माण में भारतीय शिल्पकारों का खून-पसीना लगा है।

उन्होंने ताजमहल को पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व देकर आगरा के विकास को प्राथमिकता दी। सरकार ने 2018 के कैलेंडर में भी ताजमहल का चित्र लगाया है। एक तरफ योगी ने मथुरा, काशी, अयोध्या और चित्रकूट के दौरे से हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी, तो वहीं उन्होंने प्रयागराज के अर्धकुंभ को कुंभ और कुंभ को महाकुंभ का नाम देकर यह साफ कर दिया कि हिंदू आस्था से जुड़े तीर्थ स्थलों और कार्यक्रमों को सरकार बढ़ावा देगी।
योगी बनारस में देव दीपावली भी मनाएंगे। वहीं आगरा की यात्रा से योगी ने यह संदेश भी दिया कि वह सबका साथ-सबका विकास में ही विश्वास रखते हैं।

सभी फोटो सीएम योगी के टिवटर एकाउंट से

Previous page 1 2

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777