पंजाब

जतिन्दर सिंह औलख ने चेयरमैन पंजाब लोक सेवा आयोग और इन्दरपाल सिंह ने राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद के लिए ली शपथ

पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पंजाब लोक सेवा आयोग के नव-नियुक्त चेयरमैन श्री जतिन्दर सिंह औलख और पंजाब राज सूचना आयोग के नव नियुक्त राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर श्री इन्दरपाल सिंह को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यहाँ पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मैंबर गुरप्रताप सिंह मान, सुप्रीत घुम्मन और हरमोहन कौर संधू, राज्य सूचना कमिश्नर असित जोली और अमृत प्रताप सिंह सेखों के अलावा सिविल और पुलिस के उच्च प्रशासनिक अधिकारी और नव-नियुक्त चेयरमैन और राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पारिवारिक मैंबर और शुभचिंतक मौजूद थे।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब काडर के 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री जतिन्दर सिंह औलख गाँव बरगाड़ी (फरीदकोट) में जन्मे-पले हैं। पंजाब पुलिस में 33 साल सेवाएं निभाने के बाद ए.डी.जी.पी. के रैंक पर इंटेलिजेंस चीफ़ के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। श्री औलख ने पी.पी.एस. नाभा से स्कूली शिक्षा, डी.ए.वी. कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी. और इतिहास विषय में एम.ए. की डिग्री हासिल की।

अपने सेवा-काल के दौरान वह अलग-अलग जिलों एस.ए.एस. नगर, संगरूर, रूपनगर, जगराओं, एस.बी.एस. नगर, और खन्ना में एस.एस.पी. के रूप में तैनात रहे। वह पुलिस कमिश्नर अमृतसर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना, आई.जी. पटियाला और फिऱोज़पुर रेंज, आई.जी. हैडक्वार्टर और इंटेलिजेंस के तौर पर सेवा निभाने के उपरांत ए.डी.जी.पी. के रैंक पर ख़ुफिय़ा विंग के प्रमुख के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777