उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी पर्व 6 सितंबर को

धूमधाम से मनाया जायेगा जन्मोत्सव

श्री बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुद्धवार 6 सितंबर को।

श्री बदरीनाथ धाम: 5 सितंबर।
श्री बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुद्धवार 6 सितंबर को मनायी जायेगी कल बुधवार 6 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत के पश्चात मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म होगा। तथा बृहस्पतिवार 7 सितंबर को जन्मोत्सव मनाया जायेगा। जन्माष्टमी हेतु मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की है। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर को सजाया गया है।
जन्माष्टमी को देखते हुए हजारों तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी- कर्मचारी, तीर्थपुरोहितगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।
श्री बदरीनाथ धाम की तरह श्री केदारनाथ धाम सहित श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा सभी अधीनस्थ मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा।

•

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777