कारोबार

IT कंपनी दे रही है 450% का डिविडेंड, नजदीक है रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड के जरिए निवेशक अच्छी खासी वेल्थ जनरेट करने में सफल रहते हैं। यही वजह है कि पोजीनशल निवेशक डिविडेंड स्टॉक पर बहुत फोकस करते हैं। अगर आप भी डिविडेंड वाले स्टॉक की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपका काम सरल कर देते हैं। Accelya Solutions India एक ऐसी कंपनी है। जो समय-समय पर अपने निवेशकों को बोनस देती रहती है। कंपनी एक बार फिर इंवेस्टर्स को बोनस देने जा रही है। आइए जानते हैं कब है रिकार्ड डेट-

कब है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी ने दो डिविडेंड का ऐलान किया था। एक अंतरिम डिविडेंड था और दूसरा फाइनल डिविडेंड था। इस साल फरवरी में कंपनी ने निवशेकों को एक शेयर पर 17 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 3 अगस्त 2022 को फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। इस फाइनल डिविडेंड में यह आईटी कंपनी अपने निवेशकों को 450 प्रतिशत मुनाफा बांटेगी। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 45 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, इस फाइनल डिविडेंड के लिए कंपनी ने 10 अक्टबूर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 6 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगे।

दोनों बार के डिविडेंड को अगर जोड़ दें तो पोजीशनल निवेशकों को प्रति शेयर 62 रुपये का फायदा होगा। बता दें, कंपनी के शेयरो में पिछले एक साल के दौरान 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने शेयर बाजार में इस साल रिकवर किया है। साल 2022 में इस आईटी कंपनी ने निवेशकों को 5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चचम स्तर 14 अक्टूबर 2022 को था। तब कंपनी के एक शेयर की कीमत 1456 रुपये के लेवल पर पहुंच गई थी। 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 832 रुपये का रहा है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777