Islam में रोजे का महीना रमजान समूचे खाड़ी क्षेत्र में शुरू

दुबई। इस्लाम में रोजे का महीना रमजान आज समूचे खाड़ी क्षेत्र में शुरू हुआ। सऊदी अरब की ओर से चांद देखने के ऐलान के बाद आज रोजे का पहला दिन था। चांद देखे जाने के बाद ही रमजान के महीने की शुरूआत मानी जाती है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा था कि रमजान का चांद नहीं देखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार की शाम एक और सुनवाई की और चांद देखे जाने के बाद रमजान के महीने की शुरूआत का ऐलान किया गया। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाना-पानी का सेवन नहीं करते। रमजान को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777