विश्‍व

भारत ने खोल दिए चीन के लिए दरवाजे, दे दी बड़ी छूट

भारत और चीन के रिश्तों से जुड़ी एक बेहद अहम खबर इस वक्त सामने आ रही है जो इसी ओर इशारा करती है कि भारत और चीन के संबंध अब बेहतर होते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने चार चीनी मूल की कंपनियों को भारत की सरकारी बिजली परियोजनाओं में बोली लगाने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह मंजूरी कुछ खास शर्तों के साथ और सीमित समय के लिए दी गई है। लेकिन इसे बेहद बड़ा कदम माना जा रहा है। क्योंकि साल 2020 में गलवान घाटी की झड़प के बाद से ही भारत सरकार ने चीनी मूल की कंपनियों को भारत के सरकारी परियोजनाओं में टेंडर डालने के लिए एक विशेष तरीके के पैनल में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया लाई थी। जिसके बाद उन्हें राजनीतिक और सुरक्षा मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन अब चीन की इन चार कंपनियों को इससे छूट दे दी गई है।

भारत फिलहाल अपने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत करने पर काम कर रहा है। आने वाले सालों में देश को हजारों किलोमीटर नई बिजली ट्रांसमिशन लाइनें और आधुनिक सबस्टेशन तैयार करने हैं। ऐसे में जहां तकनीकी क्षमता और उत्पादन पहले से ही भारत में मौजूद है, वहां पर सरकार सीमित और नियंत्रित तरीके से इन कंपनियों को अवसर देने का फैसला किया है। यानी कि एक तरफ भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को ध्यान में रख रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ बिजली क्षेत्र की जरूरतों और विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दे रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले 2 सालों में यह चार कंपनियां भारत की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में कितना योगदान देती है और क्या भविष्य में सरकार इस नीति का दायरा बढ़ा सकती है या फिर इसे केवल इसी सीमित दायरे तक रखा जाएगा। फिलहाल इतना तय है कि सरकार का यह फैसला भारत की ऊर्जा जरूरतों और सुरक्षा चिंताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777