खेल-खिलाड़ी

चारों मैच जीतकर ग्रुप में टॉप पर भारत, अब सेमीफाइनल में उतरेगी पुरुष कबड्डी टीम

नागोया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 4 में से 4 मैच जीतकर ग्रुप  में टॉप किया। अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल खेलेगी। चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह ग्रुप चरण में भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया, जापान और बांग्लादेश को हराया था। इस तरह भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और हाफ टाइम तक 23-11 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा और इस दौरान 14-10 से आगे रही। भारत ने सफल रेड से 28 अंक, तीन बोनस अंक और ऑलआउट से छह अंक हासिल किए।

भारत ने गेम में लगातार बनाए रखा दबदबा

पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले चीनी ताइपे को फिर से ऑल आउट का सामना करना पड़ा। हाफ-टाइम तक भारत 23-11 से आगे था। राइट कॉर्नर पर खेल रहे राहुल सेठपाल का प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा।

दूसरे हाफ में भारत की ओर से देवांक दलाल और अयान लोचब जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरे। उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और एक और ऑल आउट किया।

किन ग्रुप के बीच हुए मुकाबले

आइची-नागोया 2026 में मेंस कबड्डी टूर्नामेंट 10 टीमों के साथ शुरू हुआ, जिन्हें दो बराबर ग्रुप में बांटा गया था। भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, चीनी ताइपे और जापान के साथ रखा गया। ग्रुप बी में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, नेपाल, थाईलैंड, पाकिस्तान और मलेशिया शामिल थे।

कब कब हुए मुकाबले

कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम ने 9 पदक जीते हैं। इनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं। 2018 में भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला टूटा था, जब टीम को कांस्य पदक मिला था। भारतीय महिला टीम ने भी ग्रुप चरण में लगातार दो जीत दर्ज की हैं। उसने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराने के बाद ईरान को 37-23 से शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम का ग्रुप चरण में अगला मुकाबला मेजबान जापान से होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777