खेल-खिलाड़ी

IND vs ENG: ’15वें ओवर तक मैच हमारे नियंत्रण में था’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताई टर्निंग प्वाइंट

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में चार विकेट से हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम लगभग 15 ओवर तक मुकाबले में मजबूती से बनी हुई थी, लेकिन अंतिम चरण में इंग्लैंड ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया।

श्रेयस ने हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि पूरी टीम ने अच्छा प्रयास किया, हालांकि एक बड़ा ओवर भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ।

‘190 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर था’

मैच के बाद अय्यर ने कहा कि पिच पर दोहरी उछाल देखने को मिल रही थी और 190 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा सकता था।

उन्होंने कहा कि “मैं किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता। हम 15वें ओवर तक मुकाबले में पूरी तरह बने हुए थे। इसके बाद एक बड़ा ओवर आया और वहीं से मैच हमारी पकड़ से निकल गया।”

बेथेल और करन की बल्लेबाजी को दिया श्रेय

भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेथेल की पारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

उन्होंने यह भी कहा कि करन ने पिच और मैदान की परिस्थितियों को बहुत जल्दी समझ लिया, जिसके चलते भारतीय गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं मिला।

वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद निडर अंदाज में खेलते हैं और उन्हें पहले से विश्वास था कि युवा बल्लेबाज दबाव में नहीं घबराएगा।

अय्यर के मुताबिक, “वैभव ने जिस आत्मविश्वास और निर्भीकता के साथ बल्लेबाजी की, वह देखने लायक थी। हमें यहां से आगे और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”

आखिरी ओवरों में बदला मैच का मोमेंटम

श्रेयस ने स्वीकार किया कि टीम को अच्छी तरह पता है कि मुकाबला किस मोड़ पर हाथ से निकला, लेकिन उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम लेने से परहेज किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777