राज्य

UP में डीप डिप्रेशन का असर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 5 से 8 डिग्री गिर सकता है तापमान

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ स्थित प्रादेशिक मौसम केन्द्र की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बंगाल की खाड़ी से उठे एक सशक्त गहन अवदाब (Deep Depression) की बताई गई है।

जिसके चलते अगले 3-4 दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है। इतना  ही नहीं इससे तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से इस सिस्टम के सक्रिय होने से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान में 5°C से लेकर 8°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो इससे हल्की ठंडक का अहसास होना भी शुरू हो जायेगा ।

 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को डीप डिप्रेशन पार कर चुका है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 24 से 27 सितंबर के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 50-60 किमी/घंटे की रफतार से तेज हवाएं चलेंगी। 25 और 26 सितंबर की बात करें तो विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी विभाग की तरफ से जारी की गई है।

आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग ने आने वाले समय भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है, खास कर उन लोगों को जो निचले इलाकों में रह रहे हैं, तेज बारिश से जल अचानक जलभराव की स्थिति बन सकती है। वहीं इस बरसात और तेज हवाओं से गन्ने, अरहर, मक्का, धान, मूंगफली, तिल और सब्जी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने का की संभावना भी जताई गई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777