पंजाब

HSSC ने 59 श्रेणियों का रिजल्ट किया जारी, ग्रुप सी के 20 हजार पदों पर भर्ती से हाईकोर्ट ने हटा दी रोक

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सोमवार शाम को नौकरियों के रिजल्ट घोषित करने पर लगी रोक हटाने के बाद आधी रात को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 59 श्रेणियां का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों की इन भर्तियों में आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी करते हुए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर ऑफिशल वेबसाइट पर डाल दिए हैं।

सोमवार शाम को हरियाणा सरकार व कर्मचारी चयन आयोग को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए ग्रुप सी के 20 हजार पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया था। हाईकोर्ट में हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने विश्वास दिलाया कि याचिकाकर्ताओं के लिए भर्ती के दौरान पद रिक्त रखे जाएंगे।

इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने एक फरवरी को लगाई गई रोक हटाते हुए विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी करने और भर्ती आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 59 श्रेणियों के ग्रुप सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है।

याचिका दाखिल करते हुए प्रशांत ढुल व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया था कि सरकार ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्ती कर रही है। इस भर्ती के दौरान याचिकाकर्ताओं ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया लेकिन उनका आवेदन दर्ज नहीं हुआ।

इसके चलते वे योग्य होते हुए भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए। हाईकोर्ट ने एक फरवरी को मामले में सुनवाई करते हुए भर्ती का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777