Hillery का ट्रंप पर हमला, रिचर्ड निक्सन से तुलना की

न्यूयॉर्क। राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं Hillery क्लिंटन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधll  उनकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से कीl जिनका कार्यकाल उनके मुताबिक न्याय में बाधा डालने के कारण ‘महाभियोग’ के साथ अपमानजनक तरीके से समाप्त हुआ था।

मैसाचुसेट्स स्थित वेलेस्ले कॉलेज में शुक्रवार को Hillery ने बताया कि वर्ष 1968 में निक्सन के राष्ट्रपति चुने जाने के समय परिसर का माहौल कैसा था। दरअसल करीब 48 वर्ष Hillery ने इसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

Hillery ने उत्साहित छात्रों से कहा, ‘‘वैसे, हम लोग चिंतित हैंl  राष्ट्रपति चुने गए एक ऐसे व्यक्ति का कार्यकाल अंतत: न्याय में बाधा डालने के लिए महाभियोग के साथ अपमानजनक रूप से समाप्त हो जाएगा।’’ उन्होंने इस दौरान एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमे को पद से हटाये जाने को लेकर 70 वर्षी ट्रंप पर जोरदार हमला बोला।

कॉमे रिपब्लिकन नेता के अभियान दल और राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप के बीच संबंध की जांच कर रहे थे। छात्रों ने ‘महाभियोग’ और ‘न्याय में बाधा डालने’ जैसे शब्दों पर खूब तालियां बजायीं। हिलेरी ने छात्रों को बताया कि वे ऐसे समय स्नातक कर रहे हैंl जब सत्य और विवेक पर ‘पूरी तरह हमला’ किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777