कारोबार

Hewlett Packard ने भारत में एक अरब डॉलर के सर्वर बनाने का किया करार – वैष्णव

नयी दिल्ली – अमेरिकी हार्डवेयर विनिर्माता कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइजेज (एचपी) ने वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर अगले चार-पांच साल में एक अरब डॉलर मूल्य के अत्याधुनिक सर्वर उत्पादन के लिए शुरुआती करार किया है।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में अनुमोदित आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना के तहत एचपी एंटरप्राइजेज भारत में उन्नत किस्म के सर्वर के उत्पादन पर सहमत हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत एचपी ने वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के साथ पहले समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां साथ में मिलकर अगले चार-पांच साल में एक अरब डॉलर मूल्य के सर्वर का उत्पादन करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत सर्वर का उत्पादन इसी साल नवंबर से शुरू हो जाने की संभावना है। वैष्णव ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि प्रौद्योगिकियों के सह-उत्पादन एवं विकास को लेकर भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य जारी होने के दस दिन के भीतर ही अमेरिकी हार्डवेयर विनिर्माता एचपी ने यह समझौता किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777