लाइफस्टाइल

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

हरियाली तीज का त्योहार आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। इस खास मौके के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी शुरु कर देती हैं। त्वचा के निखारने से लेकर आउटफिट, मेहंदी और ज्वेलरी तैयारी में लगी है। ऐसे में आपको चेहरा ग्लो करना भी बेहद जरुरी है। कई लोग चेहरे को ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। कुछ लोग पार्लर जाकर महंगा-महंगा स्किन ट्रीटमेंट और फेशियल करवाते हैं।

अब आप पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं। घर पर ही आसान तरीके से कीवी फेशियल कर सकते हैं। 15 मिनट में आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा। आइए आपको बताते हैं घर पर कैसे करें कीवी फेशियल।

कीवी फेशियल घर पर कैसे करें?

खासतौर पर कीवी में विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में बनाई जाती है, जो स्किन को तुरंत ग्लोइंग, फ्रेश और टाइट करती है। हरियाली तीज के मौके पर चेहरे को ग्लो बढ़ाने के लिए आप घर पर केवल 4 आसान स्टेप्स में कीवी से फेशियल कर सकते हैं।

स्टेप 1- क्लींजिंग और एक्सफोलिएशन

असल में क्लींजिंग स्टेप से त्वचा से गंदगी, तेल और पसीना को रिमूव करता है। इसी के कारण त्वचा साफ और फ्रेश रहती है। इसी के साथ एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। जिससे त्वचा भी मुलायम और शाइनी नजर आती है।

सामग्री

– 1 चम्मच कीवी का पल्प

– 1 चम्मच एलोवेरा जेल

विधि

– पहले इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

– फिर चेहरे को 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं।

– जिसके बाद चेहरे को पानी से धोकर पोंछ लें।

स्टेप 2- मसाज

कीवी फेशियल के दौरान मसाज का स्टेप सबसे जरुरी माना जाता है। क्योंकि यह चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और स्किन टाइट व ग्लोइंग बनाता है।

सामग्री 

– 1 चम्मच कीवी पल्प

– 1 चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे करें मसाज

– सबसे पहले उंगलियों के पोरों पर थोड़ा-सा कीवी और एलोवेरा का मिश्रण लगा लें।

– चिन से शुरु करते हुए गालों और नाक के आस-पास हल्के हाथों से क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। यह चेहरे की मसल्स रिलैक्स करता है।

– इसके बाद आपको जॉलाइन और चीक बोन की मसाज करें। उंगलियों को चिन पर रखें और कानों की ओर स्ट्रेच करते हुए ऊपर की तरफ जाएं।

– फिर गालों पर नीचे से ऊपर की तरफ हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपकी स्किन लटकेगी नहीं और जॉलाइन शार्प होगी।

– माथे की मसाज के लिए आपको उंगलियों को माथे के बीच में रखें। अब उंगलियों को अंदर से बाहर की तरफ हल्के दबाव के साथ लेकर जाएं।

– आंखों के आसपास अपनी रिंग फिंगर की मदद से हल्का प्रेशर देते हुए मसाज करें। वहीं, आंखों के नीचे हल्के हाथों से अंदर से बाहर की तरफ टैप करें या धीरे-धीरे घुमाएं। ध्यान रहे कि कीवी आंखों के अंदर नहीं जानी चाहिए।

– अब आपको नाक और गर्दन की मसाज करनी है। इसके लिए नाक के दोनों तरफ ऊपर से नीचे और फिर नाक पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करती है।

– आखिर में कॉलर बोन से चिन की तरफ स्ट्रोक देते हुए मसाज करें।

– ध्यान रखें कि हमेशा मसाज ऊपर की ओर करें, कभी भी चेहरे की ओर न खीचें। फिर चेहरे को गीले कॉटन पैड या ताजे पानी से साफ कर लें।

स्टेप- 3: इंस्टेंट ग्लो कीवी फेस पैक

सामग्री

– 2 चम्मच मैश की हुई कीवी

– 1 चम्मच शहद

– 1/2 चम्मच दही (ड्राई स्किन के लिए)

– 1/2 चम्मच बेसन (ऑयली स्किन के लिए)

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

– इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।

– अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।

– इसको आप 7 से 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें,  ताकि यह हल्का सूख जाए।

– अब चेहरे को पानी से धो लें और त्वचा को अच्छे से थपथपा लें।

– इसके बाद अपनी पसंद को कोई हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें।

कीवी फेशियल के फायदे

– इंस्टेंट ग्लो: यह आपके चेहरे की डलनेस को दूर करेगा और नेचुरल ग्लो लेकर आता है।

– दाग-धब्बे कम होना: इसमें पाए जाने वाले विटामिन C झाइयों और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

– एंटी-एजिंग: वैसे यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777