उत्तर प्रदेश

हरदोई की ग्राम पंचायत हाजीपुर अब कहलाएगी ‘सियारामपुर’, तो फिरोजाबाद की उरमुरा किरार बना “हरिनगर”, सीएम योगी ने दी स्वीकृति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई के विकास खण्ड भरावन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हाजीपुर व फिरोजाबाद जिले की विकासखण्ड शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अन्तर्गत ग्राम “उरमुरा किरार” का नाम परिवर्तित कर करने की स्वीकृति दे दी है।

सीएम स्वीकृति मिलने के बाद अब हाजीपुर ”सियारामपुर” तो उरमुरा किरार को “हरिनगर” कहलाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नाम परिवर्तन के निर्णय के बाद अब राजस्व विभाग, पंचायत विभाग और अन्य संबंधित

शासकीय अभिलेखों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्राम पंचायत, खतौनी, भू-अभिलेख, विकास कार्यों से जुड़े रिकॉर्ड तथा सरकारी योजनाओं में नया नाम दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777