लाइफस्टाइल

गुजरात की सुप्रसिद्ध बेसन खांडवी

यह व्यंजन खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इसे शाम की चाय के साथ खाया जा सकता है। यह भूख लगने पर आसानी से बनायी और खायी जा सकती है। ये रोल टाइप की डिश को देखकर लोग अक्‍सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि इसे कैसे बनाया जाये। कई लोगों को इसे घर पर बनाना असंभव सा लगता है, लेकिन यह घर ही आसानी से बनायीं जा सकती है तो आइये जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में…..

सामग्री – 1 कप बेसन 1/2 किलो दही 1 कप पानी स्‍वादानुसार नमक
1/2 चम्‍मच हल्‍दी चुटकी भर हींग
1/2 चम्‍मच तेल 3 चम्‍मच राई
2 चम्‍मच करी पत्‍ता
5-6 हरी धनिया पत्‍ती
4 चम्‍मच गरी

विधि –
1.एक मध्‍यम आकार का कटोरा लें और उसमें दही को डालें। अच्‍छे से दही को चला लें और एक पेस्‍ट जैसा बना दें।

2. अब इसमें हल्‍दी और हींग भी डाल दें व स्‍वादानुसार नमक डाल दें।

3. इसके बाद, इसमें बेसन को डालें।

4. लगातार चलाते रहें ताकि एक स्‍मूद सा पेस्‍ट बनकर तैयार हो जाये और सभी सामग्रियां आपस में अच्‍छे से मिल जाएं।

5. कढ़ाई गर्म करें और आंच को मध्‍यम ही रखें।

6. तैयार मिश्रण को इस कढ़ाई में डाल दें और लगातार चलाते रहें।

7. इसे चलाना बेहद जरूरी है वरना इसमें गांठ पड़ सकती है जो कि डिश को बेकार कर सकती है।

8. जब ये मिश्रण एक गाढ़ा पेस्‍ट बनकर तैयार हो जाये तो गैस को बंद कर दें।

9. अब इस मिश्रण को लगातार चलाये और ठंडा होने दें।

10. एक थाली में हल्‍का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को उसमें पलट दें।

11. मिश्रण को अच्‍छे से फैला दें और 5 मिनट बाद इसे लम्‍बी और तली पट्टी में काट लें।

12. इस पट्टी को रोल करते हुए निकाल लें। ऐसा करते हुए बेहद सावधानी की जरूरत होती है।

13. अब इन्‍हें एक प्‍लेट में रख लें।

14. एक पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्‍ता का छौंक दें और इसमें खांडवी पर स्‍प्रेड कर दें। बाद में गरी को भी डाल दें। ये लीजिए आपकी मनपसंद खांडवी तैयार है। इसका स्‍वाद चटनी के साथ चखें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777