जन संसदफ्लैश न्यूजसत्ता पक्ष

वर्तमान समय गाॅव और किसानों के साथ मजबूती से खड़े होने का है- श्रीमती आनंदीबेन

हमारे शिक्षाविद् आनलाइन कोर्सेज चलाने एवं आनलाइन परीक्षा कराने के विषय पर गम्भीरता से सोचें और अपने सुझाव रखें, जिससे शिक्षण एवं परीक्षा प्रणाली के भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा सके। श्रीमती पटेल ने कहा कि आनलाइन शिक्षा आदर्श विकल्प नहीं है परन्तु इससे शिक्षा के स्वरूप को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण जन-जीवन और आजीविका को पहुंचने वाली चोट इस सदी की सबसे बड़ी चोट है। ऐसे समय में विश्वविद्यालयों को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। श्रीमती पटेल ने कहा कि कोरोना संकट के समय राज्य विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं प्रारम्भ हो चुकी थी या प्रारम्भ होने वाली थी। तब इस वैश्विक महामारी के कारण अचानक ही सब कुछ रोक देना पड़ा।

अब हम सभी धीरे-धीरे इस संकट से बाहर आ रहे हैं। ‘जान भी और जहान भी’ को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को पुनः कैसे प्रारम्भ किया जाये और सत्र नियमन बिगड़ने न पाये तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्देशित मानकों के अनुसार व्यापक कार्य योजना बननी चाहिए।

Previous page 1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777