राज्य

Gorakhpur News : गोरखपुर को CM योगी ने दी 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, कल्याण मण्डपम् का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही एक कल्याण मण्डपम् का भी उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो अच्छा परिणाम भी इसी रूप में आता है।

संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज से कुछ महीने पहले इस क्षेत्र में 1.5 या 2 मीटर का गड्डा रहा होगा, कूड़ा पड़ा रहा होगा। गंदगी रही होगी मगर अब इसमें शानदार बाउंड्री हो गई है और उसके ऊपर यह शानदार कल्याम मंडपम् बनकर तैयार हो गया है।

उद्घाटन समारोह को संबोधधित करते हुए मुख्यमंत्री पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि जगह वही है बस लोग बदले हैं। लोगों के बदल जाने से कैसे परिवर्तन होता है, आज वो परिवर्तन उर्वरक नगर मंडल में हम सभी को देखने को मिल रहा है।

आज यूपी कर्फ्यू और दंगामुक्त है : योगी
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्रीने कहा,” हम लोगों ने 2017 में आने के बाद प्रधानमंत्री जी के निर्देश के अनुसार सुरक्षा के एक बेहतरीन वातावरण पूरे में देने का काम किया है। आज यूपी कर्फ्यू और दंगा मुक्त है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी या तो जेल में है या फिर दूसरे लोक की यात्रा में जा चुका है। अब वो खुलेआम किसी को धमकी नहीं दे सकता है, किसी का अपहरण नहीं कर सकता है, किसी बेटी को जबरन उठाने की दुश्साहस नहीं कर सकता है, किसी व्यापारी से फिरौती नहीं वसूल सकता।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777