उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

गोरखपुर को मिली नई सौगात, हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल बनाने के लिए हुआ MoU

गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर हवाई अड्डे पर एक नये टर्मिनल भवन के लिए भारतीय वायु सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और गोरखपुर जिला प्रशासन के बीच मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। हवाई अड्डे के निदेशक आर. के. पाराशर ने बुधवार को बताया कि इस समझौते से नए टर्मिनल के लिए वायु सेना से 42 एकड़ भूमि के हस्तांतरण का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नया टर्मिनल बनने से हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे एक साथ 10 विमानों के लिए पार्किंग की जगह और लगभग 1,400 कारें खड़ी करने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777