कारोबार

Gold 1 साल में 8% हुआ सस्ता, शॉर्ट टर्म में कराएगा शानदार कमाई; जानें किस भाव पर लगाएं पैसा

दुनियाभर के बाजारों में इन दिनों अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू शेयर बाजार ने भी बीते 1 महीने में कई बार अपना रिकॉर्ड हाई ब्रेक किया है। ग्लोबल इकोनॉमी में रिकवरी के संकेतों के बीच लोग इक्विटी में जमकर पैसे लगा रहे है। इससे सेफ हैवन माने जाने वाले सोने का आकर्षण कम हुआ है। इस साल की बात करें तो सोने में 6 फीसदी और 1 साल में 8 फीसदी गिरावट आई है। सोना अभी 47 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव के आस पास ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा गिरावट के बाद इसमें शॉर्ट टर्म में भी पैसे कमाने का मौका बना है। जहां तक लॉन्ग टर्म की बात है। सोने का आउटलुक पहले की ही तरह बेहतर है।

सोना अभी 9 हजार रुपये डिस्काउंट पर
आमतौर पर सोने के लिए अगस्त का महीना बेहतर माना जाता है। पिछले 10 साल से 11 साल का रिटर्न चार्ट देखें तो अगस्त में औसतन 5 से 6 फीसदी के बीच में सोने में तेजी आती है। लेकिन इस साल अगस्त में सोना 2 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। ऐसा इस वजह से क्योंकि इक्विटी मार्केट में शानदार तेजी रही है। फिलहाल पिछडले साल अगस्त की तुलना में देखें तो सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 9000 रुपये कमजोर होकर ट्रेड कर रहा है।

शॉर्ट टर्म में कैसे बनाएं पैसा
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि डॉलर अभी भी कमजोर हो रहा है। वहीं इमर्जिंग मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ रही है। कई सेंट्रल बैंक सोने में खरीददारी कर रहे है। वहीं अब हाई वैल्युएशन से बाजार में भी करेक्शन की आशंका है। इन फैक्टर से सोने को शॉर्ट टर्म में सपोर्ट मिलेगा। सोना अगर 47600 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल ब्रेक करता है। तो वहां से 1 महीने के लिए 48600 रुपये का टारगेट बनाकर खरीददारी की जा सकती है। सोना अगले कुछ दिन 46700 के पार बना रहता है। तो उसके लिए यह लेवल पार करने की उम्मीद और बढ़ जाएगी।

केडिया का कहना है कि सोने में लंबी अवधि की बात करें तो कोई चिंता नहीं नजर आ रही है। उनका कहना है कि यूएस जैसी बड़ी इकोनॉमी हो या भारत कोरोना वायरस के मामले अभी ज्यादा हैं। इससे इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता अभी दूर नहीं हो पाई है। महंगाई को लेकर भी कंसर्न बना हुआ है। दूसरी ओर ग्लोबल बाजार वैल्युएशन के लिहाज से महंगे दिख रहे हैं। लगातार रैली के बाद कुछ दिनों के लिए इसमें करेक्शन देखने को मिल सकता है। डॉलर इंडेक्स भी कमजोर हो रहा है। जैसे जैसे बाजार खुल रहे है। सोने की मांग बढ़ रही है। ऐसे में लंबी अवधि के लिए सोने का आउटलुक मजबूत है और यह अगले कुछ महीनों में फिर 50 हजार प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777