क्रिकेट

विराट कोहली की RCB में आने वाला है गौतम गंभीर का दोस्त, फ्रेंचाइजी ने कर ली तैयारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वो टीम है जो अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीती है. इस टीम ने तीन बार फाइनल में कदम रखा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। पिछले साल भी टीम खिताब से चूक गई। टीम ने अब अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है और इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर इस टीम के अगले कोच हो सकते हैं। वह माइक हेसन का स्थान ले सकते हैं जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।हेसन फ्रेंचाइजी में बतौर डायरेक्टर को क्रिकेट ऑपरेशंस के तौर पर नियुक्त किेए गए थे।

सिर्फ हेसन ही नहीं बल्कि उनके साथ जो सपोर्ट स्टाफ था उसकी भी छुट्टी हो सकती है. हेसन टीम के डायरेक्टर थे तो संजय बांगर टीम के कोच थे. बांगर भी टीम से बाहर जा सकते हैं. हेसन 2019 से आरसीबी के साथ हैं लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए थे और अब उनका कार्यकाल समाप्त होने पर है तो टीम इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती।

डिविलियर्स भी बनेंगे हिस्सा
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी. इसी वेबसाइट ने 18 जुलाई को बताया था कि फ्लावर कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं.फ्लावर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे लेकिन अब उनका बेंगलुरू के साथ जाना तय माना जा रहा है।

ऐसी भी संभावना है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक आरसीबी के साथ खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. डिविलियर्स की टीम के साथ जुड़ने की खबरें लंबे समय से आती रही हैं लेकिन एक भी सीजन में वह टीम के साथ नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777